फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुनाखर और लोकगीत के साथ हुआ किर्साण महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
बागेश्वर के द्यौनाई में किर्साण महोत्सव के शुभारंभ पर रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे। विज्ञप? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। हितैषी विद्या निकेतन के प्रांगण में छठे किर्साण महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय महिलाओं ने शगुनाखर के साथ किया। महोत्सव के अंतिम चरण में बागेश्वर और अल्मोड़ा की 30 किर्साण महिलाओं के बीच मुकाबला होना है। विजेताओं को कार्यक्रम के समापन दिवस पर 19 दिसंबर को कौसानी में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ जिपं. सदस्य भावना दोसाद, समाजसेवी भैरवनाथ टम्टा और ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। लोक गायिका कमला देवी ने पारंपरिक गीत सुनाए।
महोत्सव के पहले दिन अल्मोड़ा जिले की 15 महिलाओं के बीच प्रतियोगिता हुई। उनसे खेती-किसानी, पशुपालन को लेकर सवाल पूछे गए। संस्था के अध्यक्ष और आयोजक किशन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को बागेश्वर जिले की महिलाओं से सवाल पूछे जाएंगे। वहां पर उद्यमी चंद्रशेखर पांडेय, प्रो. आनंद जीना, राजीव कांडपाल, भुवन कैड़ा, नारायण सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, मंजू बोरा, हेमा नेगी आदि थीं।
विज्ञापन

कृषि और उद्यान विभाग ने दी योजनाओं की जानकारी
बागेश्वर। महोत्सव में कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों और फल उत्पादकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय उद्यमियों ने जैम, जूस, अचार, तुलसी चाय आदि के स्टॉल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें