फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना टूटने से परिवार बेघर

विज्ञापन
बागेश्वर के बनेगांव में अतिवृष्टि से ध्वस्त मकान। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा के बनेगांव और गरुड़ के गनीगांव में बारिश के दौरान आवासीय मकान ध्वस्त होने से परिवार बेघर हो गए। प्रभावित ने गांव में ही शरण ले रखी है। उड़खुली ओर दुगनाकुरी में दो मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। बिजली गिरने से विजयपुर (कांडा) इंटर कॉलेज में बिजली के उपकरण और वायरिंग फुंक गई है।
विज्ञापन

जिले में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को कपकोट में 10 मिमी बारिश दर्ज हुई। जिले के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई। बृहस्पतिवार दोपहर से ही कपकोट में फिर बारिश होने लगी थी। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में शाम के समय हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। कांडा के बनेगांव में दरपान राम पुत्र उदय राम का आवासीय मकान बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। मकान ध्वस्त होने से दरपान राम का परिवार बेघर हो गया है। अतिवृष्टि से गरुड़ के गनीगांव में बलवंत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह, प्रेम सिंह पुत्र हयात सिंह और पार्वती देवी पत्नी खड़क सिंह के मकान ध्वस्त हो गए। उड़खुली निवासी दुर्गा राम पुत्र रतन राम, दुगनाकुरी तहसील के सिराला गांव निवासी नंदन सिंह पुत्र गुमान सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
27 जुलाई की शाम को बिजली गिरने से विजयपुर इंटर कॉलेज में बिजली के उपकरण फुंक गए। बिजली की लाइन जल गई है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र बड़सीलिया की सूचना पर यूपीसीएल कर्मियों ने विद्यालय की निरीक्षण किया।
विज्ञापन

11 सड़कें बंद, 25 हजार की आबादी प्रभावित
बागेश्वर। कपकोट से कर्मी जाने वाली सड़क पर 12वें दिन भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। यह सड़क बीते 18 जुलाई से पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बंद है। कंधार-सरमोली सड़क पर बीते 21 जुलाई से यातायात बाधित है। दो सड़कों पर 28 जुलाई से तो सात सड़कों पर 28 जुलाई से यातायात बाधित है। यातायात बाधित होने से करीब 25 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोफाड़-पपों, गरुड़-द्योनाई, कपकोट-तेजम, रावतसेरा-मानकभाटा, डंगोली-सैलानी, कंधार-रौल्याना, कमेड़ीदेवी-भैंस्यूड़ी और बघर मोटर मार्ग मलबा गिरने से बंद है। मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
पल-पल बदल रहा मौसम, छह ग्रामीण मोटरमार्ग बंद
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को आसमान सुबह से ही बादलों से पटा रहा। दोपहर बाद कुछ देर बारिश हुई। बृहस्पतिवार को खेती-जटेश्वर, दन्या-आरासल्पड़, मटेला-बिंता और भिकियासैंण-देघाट मोटरमार्ग में मलबा आने से बंद पड़ गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक भी चारों मार्गों में मोटरमार्ग खोलने का कार्य जारी रहा। बीते 24 घंटों में अल्मोड़ा में 2.5 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें