गोमती पुल के समीप बिजली का नया पोल लगाते विद्युत कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा निगम ने गोमती पुल के समीप जर्जर हाल हो चुके बिजली के पोल को हटाकर उसके स्थान पर नया पोल लगा दिया है। निगम शहर में जर्जर बने बिजली के अन्य पुराने पोलों को भी जल्दी बदलेगा।
बता दें कि गोमती पुल के समीप स्थित बिजली का पोल जंक लगने से पूरी तरह से गल गया था। जंक से पोल का निचला हिस्सा खराब हो गया था। तेज हवा चलते ही यह पोल लहराना शुरू कर देे रहा था। बंदरों के हिलाने पर इसके पुल के ऊपर गिरने का खतरा बना हुआ था। इसको देखते हुए अमर उजाला ने पोल के जर्जर हाल होने की खबर को 27 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा निगम ने इस पोल को हटाकर इसके स्थान पर नया पोल लगा दिया है।
उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि गोमती पुल के समीप खतरा बने बिजली के पोल के स्थान पर नया पोल लगा दिया है। कुछ पोल पहले भी बदले गए थे। उन्होंने बताया कि जंक लगने से गल चुके अन्य पोलों को भी जल्दी बदल दिया जाएगा।