फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कपकोट के 70 से अधिक गांवों में तीन दिन बाद आई बिजली, 24 घंटे गुल रही आपूर्ति; जानें क्या बोले अफसर

Sat, 11 May 2024 02:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

Bageshwar News: कपकोट तहसील क्षेत्र में तीन दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई है। लगातार दूसरी रात क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों की बिजली गुल रहने से 30,000 से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बागेश्वर के कपकोट तहसील क्षेत्र में तीन दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई है। लगातार दूसरी रात क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों की बिजली गुल रहने से 30,000 से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार की शाम को बारिश के दौरान बिजली के तार टूटने और लाइन में पेड़ गिरने से तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र में बिजली बहाल हुई, लेकिन दो घंटे बाद ही फिर बत्ती गुल हो गई। पूरी रात क्षेत्र में बिजली नहीं आई और शुक्रवार को सुबह तक भी लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- सोमेश्वर में तबाही का मंजर: नहीं हटा घरों और दुकानों से मलबा, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप...पानी को तरसे लोग

कपकोट के रैंथल और अन्य स्थानों पर लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित थी। विभागीय कर्मचारी सुबह से मरम्मत में लगे थे। शुक्रवार दोपहर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। -एसएस भंडारी, एसडीओ, यूपीसीएल कपकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें