गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र गरुड़ के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत पंपिंग योजना बनेगी जिसका सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। योजना बनने से नगर क्षेत्र के सभी घरों को पेयजल की आपूर्ति होगी।
पेयजल निगम बागेश्वर के ईई विपिन कुमार रवि ने बताया कि गरुड़ पंपिंग योजना आबादी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र को पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। पीएम अमृत 2.0 योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के लिए अलग से पंपिंग पेयजल योजना बनेगी। विभाग ने योजना के निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 योजना में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति, सेप्टेज प्रबंधन, बाढ़ को कम करने के लिए वर्षा जल नालों का निर्माण, पैदल मार्ग, गैर मोटरीकृत और सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं पार्किंग स्थलों का निर्माण भी होना है। कौसानी पंपिंग योजना स्वीकृत होने पर कौसानी के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और होटल कारोबारियों ने सरकार का आभार जताया है। संवाद
-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।