फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया जल संस्थान के ईई का घेराव

Tue, 18 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
ईई का घेराव करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलसेरा के पीपलचौक क्षेत्र में पिछले दो माह से जल संकट बना हुआ है। इतने समय बाद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज महिलाओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव कर दिया। महिलाओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पेयजल लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन



मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं पीपलचौक क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि मंडलसेरा के कई इलाकों में पिछले दो माह से जल संकट बना हुआ है। पाइप लाइनों में मलबा भरा होने से पानी नहीं आ रहा है। शिकायत के बाद भी जल संस्थान द्वारा कोई ध्यान नहीं देने के बाद पिछले माह उन्हें स्वयं पाइप लाइन खोदनी पड़ी थी। इसके बावजूद विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। नलों में पानी नहीं आने से उनका अधिकांश समय नौले-धारों से पानी जुटाने में ही बीत जाता है। महिलाओं ने नई पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई।

कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति सुचारु करने के प्रयास नहीं किए गए तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों के तेवरों को देखते हुए ईई ने जेई को पाइप लाइन का निरीक्षण कर शीघ्र जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। ईई का घेराव करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसी नेगी, कमला कांडपाल, शोभा बिष्ट, कविता जोशी, ललिता जोशी, कमला जोशी, कविता जोशी, अनिता बिष्ट आदि शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें