फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अब बागेश्वर में शुरू होगा किताबों से दोस्ती का शनिवार

Mon, 28 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिजिटलाइजेशन के दौर में विद्यार्थियों का ध्यान किताबों की ओर आकर्षित करने के लिए शिक्षा विभाग प्रत्येक शनिवार को उन्हें किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यार्थियों को किताबें पुस्तकालय में जमा करते समय बच्चों से किताब से क्या पढ़ा इसकी जानकारी शिक्षकों से साझा करनी होगी। पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन, ज्ञान, शिक्षा के लिए मोबाइल और इंटरनेट पर निर्भर होने की बजाय किताबों की ओर प्रेरित कर उनका बौद्धिक और मानसिक विकास करना है।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश के दिन छात्र-छात्राओं को यह किताबें पढ़नी होंगी और सोमवार, मंगलवार को किताब लौटाने के दौरान किताब में पढ़ी चीजों की जानकारी शिक्षक के साथ साझा करनी होगी। प्रत्येक विद्यालय में विभाग की ओर से पुस्तकालय बनाए गए हैं। जिनमें समय-समय पर नई किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालय प्रशासन को विभाग को कार्यक्रम की सूचना, फोटो और वीडियो देनी होगी।
किताबों से नजदीकी बढ़ाने के लिए शुरू की पहल
बीते 10 सालों से तैनाती स्थाल पर यह तरीका अपना रहे हैं। वर्तमान समय में बच्चे हर चीज के लिए मोबाइल पर निर्भर हो गए हैं। किताबों से बनाई दूरी को कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। प्रयास के सफल होने पर अन्य ब्लॉकों के विद्यालयों में भी यह नियम लागू किया जाएगा।-विनय कुमार, डीईओ बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें