बागेश्वर नए ई रिक्शा पहुंचने पर मिष्ठान वितरित करते पालिकाध्यक्ष। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में ई-रिक्शा के सफल संचालन से उत्साहित नगरपालिका ने दो और ई-रिक्शा खरीदे हैं। अब पालिका के पास चार ई-रिक्शा हो गए हैं। इन रिक्शों को कठायतबाड़ा और बिलौना रूट पर चलाया जाएगा।
पालिका ने करीब चार महीने पूर्व दो ई-रिक्शा खरीदे थे। यह ई रिक्शा मंडलसेरा क्षेत्र में चल रहे हैं। दस से बीस रुपये किराए पर मिल रही ई रिक्शा की सवारी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पूर्व में खरीदे गए ई रिक्शा कठायतबाड़ा और बिलौना रूट में चलाए जाने थे, लेकिन मंडलसेरा में ई रिक्शा की मांग को देखते हुए दोनों ई रिक्शा मंडलसेरा में चल रहे हैं। सेना की कैंटीन होने के कारण इस रूट पर सवारियां पर्याप्त मात्रा में हैं।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि दोनों ई-रिक्शा बागेश्वर पहुंच गए हैं। पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद एक रिक्शा कठायतबाड़ा और एक रिक्शा बिलौना रूट पर चलेगा।
ई-रिक्शा चलने से लोगोें को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलने की उम्मीद है। बागेश्वर जिले के कई लोगों ने इस सेवा का स्वागत किया है।