फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के बिलौना और सूरजकुंड क्षेत्र के लिए भी चलने लगे ईरिक्शा

विज्ञापन
बागेश्वर में ईरिक्शा को हरी झंडी दिखाते पालिकाध्यक्ष खेतवाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में दो और ई रिक्शा चलने लगे हैं। नगर के मंडलसेरा में दो ई-रिक्शा वर्ष 2021 से चल रहे हैं। अब नगर में चार ई-रिक्शा चलने लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने नए खरीदे गए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई। एक ई-रिक्शा नगर के बिलौना और एक सूरजकुंड रूट पर चलने लगा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ई-रिक्शा का एक किमी का किराया 10 रुपये और उससे अधिक दूरी का किराया 20 रुपया निर्धारित किया गया है। बिलौना की दूरी नगर से करीब साढ़े तीन किमी है। वहां का किराया भी 20 रुपये ही रहेगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पहले खरीदे गए ई रिक्शा नगर के मंडलसेरा में चलाए जा रहे हैं। मंलसेरा में स्थित सेना कैंटीन जाने वाले पूर्व सैनिकों के साथ ही स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में ई-रिक्शा का सफल संचालन होने से लोगों को आंतरिक क्षेत्रों में आवागमन में सहूलियत मिली है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर की आंतरिक यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इस मौके पर पालिका के ईओ सतीश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें