फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कु्ती गधेरे की निकासी के लिए जमीन देने के लिए सहमति बनी

विज्ञापन
बागेश्वर में कुंती नाले की निकासी को लेकर हुई बैठक में मौजूद पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और अन्य - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कुंती गधेरे के पानी की निकासी के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन देने को लेकर सहमति जताई है। फिलहाल नगरपालिका निकासी को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था कर नाले का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

मंडलसेरा में शनिवार को हुई बैठक में कुंती गधेरे और दुनगाड़ गधेरे के बीच आ रही स्थानीय लोगों की जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर सहमति बनाने और आपत्तियों के निराकरण को लेकर चर्चा की गई। लोगों ने नाले के लिए जमीन देने पर सहमति जताई लेकिन नाले के निर्माण को गुणवत्तापूर्ण बनाने की शर्त रखी। लोगों ने कहा कि नाले को खुला बनाने के बजाय कवर करके बनाया जाए। नाले के आसपास कूड़ा और गंदगी हटाने का विशेष ध्यान रखा जाए। पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि फिलहाल कुंती गधेरे के पानी की निकासी के लिए नाले को सड़क के किनारे से बनाया जाएगा। नाले के आसपास अतिक्रमण हटाया जाएगा। कहा कि मंडलसेरा में सड़क का निर्माण कार्य होना है, जिसके लिए एनओसी मिल चुकी है। सड़क बनने के बाद नाले को स्थायी रूप से सड़क के नीचे से बनाया जाएगा। भनार गधेरे के पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण को लेकर आगणन भेजा गया है। बजट मिलते ही नाले का निर्माण किया जाएगा। बैठक में पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम राकेश तिवारी, लोनिवि के ईई केके तिलारा, सिंचाई विभाग के एई वाईएस कांडपाल, सभासद कैलाश राम, सभासद रूपा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें