फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके पास जापान, रूस, डेनमार्क से आते हैं शोधार्थी, गवर्नर दे चुके वृक्ष पुरुष की उपाधि

विज्ञापन
बागेश्वर के शहीद शांतिवन में मलड़ा के लगाए पौधे पेड़ बनकर लहलहा रहे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून के दौरान कई लोग पौधरोपण करके सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा है जो प्रचार में यकीन नहीं रखता है पर उसकी पहचान जापान, रूस से लेकर डेनमार्क तक में है। वहां से कई शोधार्थी उसके पास पर्यावरण संरक्षण पर शोध के लिए आ चुके हैं। पर्यावरण प्रेमी के कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नवंबर 2018 में उन्हें वृक्ष पुरुष की उपाधि दे चुकी हैं। पिछले 34 वर्षों में 25 हेक्टेयर बंजर भूमि को हरे भरे पेड़ों से लहलहाने वाले पर्यावरण प्रेमी का नाम है कि किशन सिंह मलड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के मोहल्ला मंडलसेरा में रहने वाले पर्यावरण प्रेमी किशन वर्ष 1986 से पर्यावरण संरक्षण के काम में जुटे हैं। वह 6.5 लाख पौधे रोप चुके हैं और इस बरसात में उनका लक्ष्य 50 हजार पौधे रोपने का है। वह इस कार्य में जुट गए हैं। वह खुद अपनी नर्सरी में पौधे उगाते हैं। वह पौधरोपण के जरिये मलड़ाखोला, धौलाणी में सूख चुके दो जलस्रोतों को रिचार्ज कर चुके हैं। मलड़ा की उत्तराखंड समेत पूरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में ख्याति है। उनके पास जापान, रूस, डेनमार्क से शोधार्थी शोध के लिए पहुंच चुके हैं। मलड़ा के दिए पौधे इन देशों में लहलहा रहे हैं। बागेश्वर की बात करें तो मंडलसेरा के शहीद शांतिवन में वृष पुरुष किशन 15 हेक्टेयर, शांतिवन धौलाड़ी में पांच हेक्टेयर, बिलखेत पंत क्वैराली शांतिवन में 10 हेक्टेयर बंजर भूमि को हराभरा कर चुके हैं।
राज्य के सभी 13 जिलों में कर पौधरोपण
बागेश्वर। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में पौधरोपण कर चुके हैं। उन्होंने हरिद्वार में मूंगा रेशम के 25 पौधे लगाए हैं। देहरादून के तपोवन में बांज, फल्यांट, मूंगा रेशम, चंदन, पारिजात के पौधे लगाए हैं। मलड़ा को वर्ष 2000 में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी ने भी सम्मानित किया था। वर्ष 2016 में गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने पर्यावरण अलंकरण सम्मान से नवाजा, वर्ष 2015 में राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद ने तो वर्ष 2011 में उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक डॉ. आरबीएस रावत ने सम्मानित किया। वर्ष 2011 से 2017 तक लगातार बागेश्वर के एसपी और वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक डीएम, वर्ष 2013 से 2017 तक बागेश्वर के डीएफओ की ओर से सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 में स्पर्श गंगा बोर्ड उत्तराखंड ने मलड़ा को सम्मानित किया।

वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें