फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान

विज्ञापन
बागेश्वर में इस दिवाली एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम चलाते एबीवीपी कार्रकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की ओर से राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। इस दिवाली एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों, कॉलेज के कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनसे दिवाली पर शहीदों के नाम एक दीया रोज जलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने कहा कि सैनिक देश की खातिर अपना बलिदान दे देते हैं। शहीदों के नाम पर दिया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। यही शहीदों का सच्चा सम्मान होगा। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। कहा कि चीनी सामान का बहिष्कार करें। कार्यक्रम में सह विभाग संयोजक राजेंद्र दानू, जिला विस्तारक शाश्वत खंडूरी, जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, नरेंद्र जोशी, राहुल टाकुली, आशीष कुमार, बबलू मेर, हरेंद्र दानू, भास्कर जोशी, रविंद्र मेहरा, भास्कर पाठक, संजय परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें