फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी डिजिटल मीडिया की जानकारी

विज्ञापन
बागेश्वर के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में हुई कौशल विकास कार्यशाला के प्रतिभागी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सहस्त्रा परियोजना की ओर से कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला आयोजित की गई। मंगलवार को इसका समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागी बच्चों को मेक इंटर्न की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला का नेतृत्व कर रहे मेक इंटर्न मद्रास के प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को डिजीटल मीडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि सभी बच्चे मेधावी हैं, इनमें कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुकता है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों ने अनुशासन में रहकर स्किल कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिकों से मिलने का मौका मिलेगा। इनके नाम जल्द घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में चार स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रवि धपोला ने संचालन किया। इस दौरान पूरन कनवाल, विपिन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें