फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डीएम ने नियुक्त किए मजिस्ट्रेट और स्टेशन प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रस्तावित हड़ताल देर रात सीएम से वार्ता के बाद टल गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने हड़ताल के हालात में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी कर ली थी। डीएम विनीत कुमार ने जिले के सभी बिजली विभाग के डिविजन और सब डिविजनों में मजिस्ट्रेट और स्टेशन प्रभारियों की तैनाती कर दी थी। साथ ही स्टेशन और फील्ड में तैनात कार्मिकों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी के बीच डीएम ने बिजली विभाग के पिटकुल उपसंस्थान के लिए तहसीलदार नवाजिश खलीक को मजिस्ट्रेट और लघु डाल के सहायक अभियंता रवि नैनवाल को स्टेशन प्रभारी बनाया गया है। सब स्टेशन बागेश्वर के लिए एसडीएम हरगिरी को मजिस्ट्रेट, ईई आरडब्ल्यूडी रमेश चंद्रा को स्टेशन प्रभारी, काफलीगैर के लिए नायब तहसीलदार शंकर गिरी को मजिस्ट्रेट, सिंचाई खंड के प्रभारी ईई को स्टेशन प्रभारी, बनलखे के लिए नायब तहसीलदार देवेंद्र लोहनी को मजिस्ट्रेट, ईई विश्व बैंक को स्टेशन प्रभारी, कपकोट के लिए एसडीएम पारितोष वर्मा को मजिस्ट्रेट, पीएमजीएसवाई ईई को स्टेशन प्रभारी बनाया गया है।
कर्मी के लिए तहसीलदार पूजा शर्मा को मजिस्ट्रेट, डेयरी के सहायक निदेशक को स्टेशन प्रभारी, शामा के लिए नायब तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी को मजिस्ट्रेट, जिला युवा कल्याण अधिकारी को स्टेशन प्रभारी, विजयपुर के लिए नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश को मजिस्ट्रेट, जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्टेशन प्रभारी, डंगोली के लिए एसडीएम राजकुमार पांडेय को मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा को स्टेशन प्रभारी और कौसानी के लिए तहसीलदार तितिक्षा जोशी को मजिस्ट्रेट और जिला उद्यान अधिकारी को स्टेशन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। डीडीओ केएन तिवारी प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम रहेंगे। हड़ताल के दौरान कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05963-220037 सातों दिन, 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन

40 हजार लोगों का पेयजल संकट टला
बागेश्वर। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल टलने से पेयजल की समस्या होने की आशंका भी दूर हो गई है। बिजली आपूर्ति अगर ठप होती तो जिले की 40 हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता था। हालांकि जल संस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने बताया कि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर तैयार रखे हैं। संवाद
कारोबारियों को मिला सुकून
बागेश्वर। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर व्यापारी वर्ग खासा परेशान था लेकिन हड़ताल टलने की खबर से कारोबारी वर्ग की चिंता दूर हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि अगर बिजली आपूर्ति चरमराती तो इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीकल, ऑनलाइन वर्क्स, साइबर कैफे, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक विक्रेता, मिठाई विक्रेता, सर्राफ, रेस्टोरेंट कारोबारी सहित बाजार में हर वर्ग के विक्रेता पर इसका असर पड़ सकता था। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि अच्छी बात है कि हड़ताल टल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें