फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी के खिलाफ गरजे जिला पंचायत सदस्य

विज्ञापन
बागेश्वर के जिपं परिसर में धरने पर बैठे जिपं उपाध्यक्ष और सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी, - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सदस्यों का आंदोलन जारी है। उन्होंने जिला पंचायत में चल रही मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने मांगों पर अमल होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

बीते 15 जून से जिपं में बजट का समान आवंटन, विवेकाधीन कोष के नाम पर भारी-भरकम बजट रखने के विरोध में जिपं परिसर में जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में धरना दे रहे जिपं सदस्यों ने मांगों के संबंध में नारेबाजी की। जिपं उपाध्यक्ष परिहार ने कहा कि वह लोग विकास के लिए आए बजट में अपने निर्वाचन क्षेत्रों का हक मांग रहे हैं। जिपं में बजट पूरे जिले के लिए आता है। 19 जिपं क्षेत्र हैं, सभी में समान बजट आवंटन होना चाहिए। कहा जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं होता है, आंदोलन जारी रहेगा। जिपं सदस्य वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, रेखा देवी ने कहा कि जिला पंचायत में जबरदस्त मनमानी चल रही है। काफी कम कीमत में जिपं की लक्जरी कार को बेचने की तैयारी चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें