फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य योजना पूर्ण होने के बाद भी भुगतान नहीं होने से क्षेपं सदस्यों में नाराजगी

विज्ञापन
बागेश्वर में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी से वार्ता करते क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कार्य योजनाओं के पूरा होने के बाद भुगतान में हो रही देरी से विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों में नाराजगी है। क्षेपं सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन देकर समस्या बताई। कार्ययोजनाओं का काम पूरा होने के बाद समय पर भुगतान करवाने और सभी क्षेत्रों में समान रूप से बजट का आवंटन करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेपं सदस्यों का शिष्टमंडल ब्लॉक प्रमुख से मिला। सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों के पूरा होने के छह से आठ महीने तक भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान की मांग करने पर खंड विकास कार्यालय से कार्य अपूूर्ण होने की बात कही जा रही है, जबकि कार्य समय पर पूरे कर लिए गए हैं। जिन कार्यों को अपूर्ण बताया जा रहा है, उनके अब तक वर्कऑर्डर ही जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में क्षेपं सदस्यों का भुगतान रोका जाना अनुचित है। सदस्यों ने कहा कि बिना वर्क ऑर्डर के कार्य शुरू नहीं हो सकता है। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख से उक्त समस्याओं का संज्ञान लेकर पूर्ण कार्ययोजनाओं का जल्द भुगतान करवाने, लंबित कार्ययोजनाओं का वर्कऑर्डर जारी करवाने को कहा।
सदस्यों ने बजट आवंटन में समानता दिखाने की भी मांग की। कहा कि अगर सदस्यों की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर पवन कुमार, कल्पना देवी, प्रशांत नगरकोटी, चांदनी टम्टा, ललित सिंह, पुष्पा देवी, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें