फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में उत्तरायणी मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा 

Wed, 22 Nov 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में उपस्थित पालिका अध्यक्ष और सभासद।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक में उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि शीघ्र ही सरयू नदी पर अस्थायी पुल और घाटों का निर्माण कर लिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मेले के आयोजन के अलावा नगर की प्रकाश व्यवस्था, सरयू नदी में अस्थाई पुलों का निर्माण और सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


कहा कि मेले के दौरान नगर और नदियों में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा उत्तरायणी मेला समिति के गठन पर भी विचार विमर्श किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि उत्तरायणी मेला बागेश्वर का प्रमुख मेला है, इसका भव्य आयोजन किया जाएगा।

मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान नगर में प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में सभासद दीप जोशी, तारा साह, सोनिया देवी, पंकज पांडे, प्रकाश जोशी, अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी, उर्मिला बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें