फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा बाइपास के पास घरों में घुस रहा गंदा पानी

विज्ञापन
मंडलसेरा बागेश्वर में सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा बाईपास से विवेकानंद स्कूल तक जाने वाले लिंक मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी रोहित धपोला, कमलेश सिंह, दीपा देवी, योगेश सिंह, प्रेम सिंह ने नगर पालिका प्रशासन से नाली साफ करवा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के सभासद कैलाश आर्य ने बताया कि वार्ड में नाली निकास के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन नाली निकास की व्यवस्था न हो पाने से यह असुविधा हो रही है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम नाली निकास का प्रयास कर रही है। वहीं लोनिवि के ईई यूसी पंत का कहना है कि सड़क के दोनों ओर भवन स्वामियों ने नाली निकास के लिए भूमि नहीं दी। इस कारण नाली निकास की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जल्द ही इसके लिए दोबारा प्रयास कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें