फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
बागेश्वर में एनसीसी का सालाना प्रशिक्षण लेते कैडेट। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। यूके बटालियन एनसीसी की ओर से महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कैंप कमांडेंट विनायक जाधव के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों को योग अभ्यास कराया गया। इस दौरान कैडेटों को योग का अभ्यास, प्रणायाम, कपालभारती, सूर्य नमस्कार कराया गया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट जाधव ने शिविर में 300 एनसीसी कैडेट, चार एनसीसी एएनओ को एनसीसी का महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया। डिप्टी कैंप कमांडेंट आशीष भटनागर ने शिविर में होने वाली ट्रेनिंग से संबंधित कार्यों और कैडेटों की सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान से संबंधित जागरूकता, कैशलेस लेनदेन के बारे में सभी एनसीसी कैडेटों की स्वच्छता अभियान से संबंधित जागरूकता दी।
इसके अलावा ड्रिल टेस्ट, शूटिंग प्रतियोगिता, शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, संगीत उपकरणों और फ्लैग एरिया और लाइन एरिया प्रतियोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही कैडेटों को वालीबॉल, रस्सा-कस्सा एवं खो-खो कराए गये। साथ कैडेटों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें