फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क निर्माण की मांग के लिए प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कभड़ा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। कभड़ा के ग्रामीणों ने कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मार्ग से गाड़-भिटखोला-बमोरवा संपर्क सड़क के निर्माण की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पांच किमी लंबी सड़क की सर्वे कई बार हो चुकी है लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क नहीं होेने से करीब 350 की आबादी को पैदल चलना पड़ रहा है। बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को मोटर मार्ग तक डोली की मदद से लाना पड़ता है। कई बार प्रशासन और विधायक को ज्ञापन देने के बाद भी सड़क निर्माण की सुध नहीं ली जा रही है। जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर जगमोहन मेहता, प्रीतम सिंह मेहता, कृपाल सिंह, बलवंत सिंह, तेज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें