फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पड़े मोटरमार्ग के लिए कांडा के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांडा क्षेत्र के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मोटरमार्ग का कार्य पूरा न होने से नाराज कांडा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन देकर अधूरे पड़े मोटरमार्ग का कार्य पूरा करवाने की मांग की। शेष दो किलोमीटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांडा के ग्रामीणों ने बताया कि कांडा से मंतोली तक आठ किलोमीटर मोटरमार्ग 2008 में स्वीकृत हुआ था। जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। वर्ष 2017 में छह किमी मोटरमार्ग का कार्य पूरा हुआ। इसमें डामरीकरण भी हो गया है, लेकिन शेष दो किलोमीटर कार्य छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोनिवि तीन साल बाद भी शेष दो किमी का कार्य पूरा नहीं कर सकी है। बचे मार्ग नी अब तक कलमट, पैरापिट, नाली, दीवारें बनाने का कार्य हो रहा है।
कहा कि मोटरमार्ग का कार्य पूरा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों सड़क सुविधा से छूट गए हैं। सड़क तक पहुंचने के लिए लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। बुजुर्ग और बीमारों के लिए यह मुसीबत का कारण बना हुआ है। लोग समय पर अपने घरों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी मार्ग पर गोलू देवता का भी मंदिर हैं। यहां श्रृद्धालुओं की भीड़ रहती है। दर्शन के लिए मंदिर आने वालों को पैदल चलना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश सिंह नगरकोटी, जगत सिंह चौहान, नंदन सिंह भंडारी, प्रमोद सिंह नगरकोटी, गोकुल सिंह भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें