फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर तक रेल पहुंचाओ प्रधानमंत्री जी

Sun, 26 Feb 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट जागरूक लोगों ने रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। पीएम मोदी को विधानसभा चुनाव में किए वादे की याद दिलाई।
विज्ञापन

संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में रविवार को तहसील परिसर में एकत्र लोगों ने रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि सामरिक महत्व की रेल लाइन के निर्माण में देरी की जा रही है। संघर्ष समिति की अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान हल्द्वानी में हुई सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद रेल लाइन के सर्वे के लिए बजट स्वीकृत किया गया। इसके बावजूद इस साल के बजट में भी रेल लाइन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि चीन और नेपाल की सीमा सटी इलाकों के लिए रेल लाइन सामरिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस रेल लाइन का निर्माण होने से बागेश्वर समेत सरयू घाटी से सटे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत जिले के लोगों को भी लाभ मिलता। वक्ताओं ने रेल लाइन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत न होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रताप सिंह गढि़या, हयात सिंह मेहता, रतन सिंह शाही, बंशीधर जोशी, प्रवीन सिंह दफौटी, आशीष कुमार, सरस्वती गैलाकोटी, तायरा बानो, विक्रम सिंह डियोड़ी, हेमलता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें