गांव की गंगा देवी भी इन महिलाओं के साथ घास काटने जंगल गई थी, उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। भागते समय गिरकर उसके पैर में चोट लग गई। गंगा देवी ने घर आकर लोगों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मृतकों के परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की मदद देने की मांग सरकार से की है।
उन्होंने कहा कि जंगल में आग में लगी हुई थी लेकिन फायर सीजन में भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उस वक्त गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोग नहीं जाते तो घटना का पता ही नहीं लगता।