फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: एसपी ने थानों में बनाया सामुदायिक भोजनालय, भूखे लोगों को कराया जा रहा भोजन

Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने असहाय लोगों की मदद के लिए अहम फैसला लिया है। एसपी ने जिले के सभी थानों के भोजनालयों को सामुदायिक भोजनालय बना दिया है। इनमें भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस असहाय लोगों को राशन भी बांट रही है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के समय सख्ती दिखा रही जिले की पुलिस जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों के भोजनालयों में भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खुद इस व्यवस्था का जायजा भी ले रही हैं।

एसपी का कहना है कि जिले में कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए थाने के भोजनालयों में लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस गरीब/मजदूर/असहाय लोगों को राशन भी वितरित कर रही है। जिले के थाना क्षेत्रों में सौ से अधिक परिवारों को राशन वितरित किया गया है। थाने के भोजनालयों में सुबह 07 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक भोजन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाजार और बैंक में कम रही भीड़

बागेश्वर में लोग अब लॉकडाउन में छूट की अवधि में जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। बैकों, राशन, सब्जी की दुकानों में भी भीड़भाड़ नहीं देखी जा रही है।

शनिवार को भी बाजार का नजारा पिछले दिनों की तरह ही था। लोग जरूरी सामान के लिए बाहर निकले। राशन और सब्जी की दुकानों में भी भीड़ नहीं देखी गई। लोग जरूरत का सामान ही खरीद रहे हैं। बैंकों में भी कम ही लोग लेनदेन के लिए पहुंचे।

जनधन खातों में पड़ी रकम की निकासी के लिए लोगों के न पहुंचने के पीछे ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय के लिए यातायात साधनों का बंद होना कारण है। बैंकों में लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद ही लोगों की आमद की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें