फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई बुजुर्ग महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत

विज्ञापन
मृतक हीरा देवी। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जंगल में घास काटने गई गांव द्यांगण की एक वृद्धा पहाड़ी से गिर गईं। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह द्यांगण गांव की हीरा देवी (65) पत्नी भूपाल सिंह कठायत घास काटने के लिए घर से जंगल गई थीं। करीब आधा घंटे बाद उनकी बहू रेखा देवी भी चारा लेने के लिए जंगल गई। बहू के वहां पहुंचने तक सास पहाड़ी से गिरकर गंभीर हालत में पड़ी थी।
बहू ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होने पर ग्रामीण भी जंगल की ओर रवाना हुए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वृद्धा अपने पीछे पुत्र बसंत कठायत का परिवार छोड़ गई है।
विज्ञापन

उनकी मौत के बाद परिजन सदमे में हैं, गांव में भी शोक छा गया है। कई लोग शोक जताने उनके घर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग के लिए डीएम को पत्र दिया। डीएम की अनुमति के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें