फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कभड़ा में मिला मादा तेंदुए का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना के धूराफाट क्षेत्र के कंपार्ट नंबर चार में तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम धूराफाट क्षेत्र के कंपार्ट नंबर चार में कभड़ा गांव के पास तेंदुआ मृत पड़ा था। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह रावत की सूचना पर वन विभाग की टीम शव लेकर जिला मुख्यालय पहुंची। बुधवार को सहायक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चमन तिवारी ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि शव करीब छह साल के मादा तेंदुए का था। चिकित्सकों के अनुसार चट्टान के गिरने के कारण मादा तेंदुए की पसलियां टूट गई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। संभवत: तेंदुआ भोजन की खोज में चट्टान पर चढ़ा होगा, जहां से वह नीचे गिर गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया है। संवाद
-
बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग को किया जख्मी
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक एक गांव में बुधवार सुबह बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग को जख्मी कर दिया। जोशीगांव निवासी रमेश चंद्र भट्ट (60) पुत्र चंद्र मोहन भट्ट घर के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां पर बंदरों का झुंड आ गया। जोशी उन्हें भगाने लगे तो बंदरों ने उनके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों को जख्मी कर दिया। चीखपुकार मचने पर परिजन बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ. गुंजन ने बताया कि बंदर के हमले में बुजुर्ग जख्मी होकर आए थे। बंदरों ने उनके चेहरे और शरीर पर छह से अधिक जगह पर काटा है। जख्म गहरे नहीं हैं। वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। इधर, क्षेत्र के लोगों ने बंदरों को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें