फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान मालिक ने खड़िया तो खोदी, लेकिन गड्ढों को खुला छोड़ दिया

विज्ञापन
कांडा के ढपटी में खुला छोड़े गए खड़िया खदान के गड्ढे में भरा पानी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के ढप्टी गांव में खड़िया खान में खनन बंद होने के बावजूद गड्ढे नहीं भरे गए। आजकल इन गड्ढों में लबालब पानी भरा है। कई बच्चे इन गड्ढों में तैरने जा रहे हैं। इस कारण हादसा होने की आशंका है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खदान के गड्ढे जल्द भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के कांडा और दुग नाकुरी तहसील में खड़िया की कई खानें हैं। इन खदानों से खड़िया निकालने का काम 15 जून तक होता है। मानसून काल में खनन का काम बंद रहता है। काम बंद होने से पहले सभी खान मालिकों को खनन से बने गड्ढे भरने होते हैं। इसके बावजूद ढप्टी की खड़िया खान के गड्ढों को नहीं भरा गया।
बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है। गांव के छोटे-छोटे बच्चे चोरी-छिपे गड्ढों में नहाने जा रहे हैं। इस कारण हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। इससे चिंतित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कई बार ठेकेदार को फोन कर गड्ढे भरने को कहा गया, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहा है। बताया कि खनन से गांव के 25 घरों को भी भूस्खलन का खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मेंद्र धामी, प्रकाश सिंह धामी आदि ने खान मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर जल्दी गड्ढे भरवाने की मांग की। उधर, कांडा के एसडीएम राकेश चंद्र तिवाड़ी ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के आरएसआई को मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। खान मालिक को जल्द गड्ढे भरने के लिए कहा गया है। एक-दो दिनों में गड्ढे भरवा दिए जाएंगे।
अवैध खनन सामग्री ढोने पर पिकअप जब्त
अल्मोड़ा। सरसों गांव में अवैध खनन कर रही पिकअप को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने डीएम से अवैध खनन रोकने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे ग्राम सरसों की संयुक्त भूमि से अवैध खनन कर पत्थर की चोरी हुई। सूचना मिलने पर पूर्व प्रधान नवीन सिंह, ग्राम प्रहरी सोनू बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौके पर पहुंचे। कहा कि उस इस वाहन में अवैध खनन कर पत्थर भरे जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पिकअप जब्त कर मामले की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें