फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू

Mon, 11 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आश्विन नवरात्र में होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा कमेटी ने नुमाइशखेत मैदान में पंडाल लगने वाले स्थान का विधिवत भूमि पूजन किया। महोत्सव का आयोजन 15 अक्तूबर से होगा।
विज्ञापन


नगर में हर साल नवरात्र के नौ दिनों में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। नुमाइशखेत मैदान में बने पंडालों में नवदुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। रोजाना पंडाल में दिन के समय भक्त दर्शन-पूजन करते हैं। शाम से रात तक भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। सोमवार को इस साल होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी की शुरूआत की गई। कमेटी के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कराया। पंडित धर्मानंद शास्त्री ने पूजा संपन्न करवाई। कमेटी के बृज किशोर वर्मा ने बताया कि भूमिपूजन के बाद पंडाल निर्माण कार्य शुरू करेंगे। जल्द मूर्ति निर्माण भी किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र कर्म्याल, उमेश जोशी, नवीन लोहनी, शंकर साह, गीता उपाध्याय, चंद्रा उपाध्याय, विमला पंत, दीपा जोशी, जया, राहुल साह, तिलक तिवारी, मुकेश साह, रचित तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें