फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लगातार बारिश से धान की फसल को नुकसान

Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। रविवार देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सरयू और गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। बारिश से जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाकों में धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

रविवार को बारिश से जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में जलभराव हो गया। निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क कीचड़ से सन गई। मंडलसेरा, बिलौना समेत कई इलाकों में धान की खड़ी फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। धान के पौधे खेत में तिरछे हो गए।
सरयू नदी में शिला पर बनी भगवान शिव की आकृति भी डूब गई
बारिश से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया और घाट जलमग्न हो गए। सरयू नदी में शिला पर बनी भगवान शिव की आकृति नदी के जल में डूब गई। रविवार को सरयू का जलस्तर 866 मीटर और गोमती का जलस्तर 863.25 मीटर था। दोनों नदियों का चेतावनी लेबल 869.70 और खतरनाक लेबल 870.70 मीटर था।
विज्ञापन


बागेश्वर में बारिश का रिकार्ड

डंगोली - 35 एमएम

लीती - 29 एमएम

कपकोट - 32.50 एमएम

गरुड़ - 30 एमएम

बागेश्वर - 14 एमएम

बागेश्वर में पांच सड़कें बंद

बागेश्वर। बारिश के दौरान मलबा गिरने से रविवार को जिले की दो सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। तीन सड़कों पर लंबे समय से यातायात बाधित है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार रविवार को बारिश के दौरान कमेड़ीदेवी-भैंसुड़ी सड़क 6 जगह क्षतिग्रस्त हो गई। कुचौली-मंचूला दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। काफलीकमेड़ा, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट और शामा-रामगंगा पुल सड़क लंबे समय से बंद है। सड़क बंद होने से करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें