फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 50 लाख रुपये से होगा अलखनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण

Thu, 07 Mar 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पिंडर घाटी के किलपारा गांव स्थित भगवान अलखनाथ के मंदिर का पचास लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शुभांरभ किया।
विज्ञापन

विधायक गढ़िया ने क्षेत्र के सोराग, किलपारा गांव का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उन्हें सड़क, स्वास्थ्य, संचार, शिक्षा आदि समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी संचार सुविधा बेहतर नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोराग गांव के लिए बनी सड़क में मोटर पुल का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। नदी में लकड़ी की मदद से कच्चा पुल बनाकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की दरकार है। विधायक गढि़या ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में प्राथमिकता से विकास कार्य किए जा रहे हैं। भ्रमण के दौरान ही उन्होंने अलखनाथ मंदिर में दर्शन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, लक्ष्मण देव, भुवन गढ़िया, खीम सिंह बिष्ट, मंदिर कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें