फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा सुनने को उमड़ रहे श्रद्घालु

विज्ञापन
बागेश्वर के खुनौली (कांडा) में आयोजित भागवत कथा में भजनों का आनंद लेते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा/कपकोट। खुनौली गांव के नौलिंग देव, कपकोट के गुरु गुंसाई और मन्यूड़ा के दिव्येश्वर मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा सुनने के लिए रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त कथा श्रवण के साथ मधुर भजनों का आनंद भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

खुनौली के नौलिंग देव मंदिर में कथा का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल दत्त कांडपाल की स्मृति में उनके पुत्र गणेश कांडपाल और महेश कांडपाल ने कराया है। कथावाचक पूरन चंद्र पांडेय लोगों को श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुना रहे हैं। भजन गायक भरत कांडपाल और गणेश कांडपाल अपने मधुर भजनों से लोगों का मन मोह रहे हैं। कपकोट के पोखरीधाम स्थित गुरु गुंसाई मंदिर में महंत हरि नारायण दास ने कथा का आयोजन कराया है। व्यास स्वरूप पंडित चंद्रशेखर जोशी भक्तों को कथा का मर्म सुना रहे हैं। कथा में यजमान प्रताप सिंह कपकोटी, पुजारी कुंदन गढ़िया, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, हरीश जोशी, दीवान सिंह बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
इधर, मन्यूड़ा के दिव्येश्वर मंदिर में महंत भगीरथ गिरी के मार्गदर्शन में यजमान भगवती पाठक और भुवन चंद्र पाठक ने कथा का आयोजन कराया है। कथावाचक महंत रमेश दास भक्तों को सत्कर्म करने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। कथा संपन्न कराने में बीसी पाठक, नंदकिशोर जोशी, लाल सिंह रावत, त्रिलोक सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें