राजस्व पुलिस क्षेत्र गलई से लापता महिला को राजस्व पुलिस ने ऋषिकेश में बरामद कर उसके पति के सुपर्द कर दिया। चमोली जिले के मजोटी गांव की महिला पांच सितंबर को अपने मायके ह्वील कुलवान से लापता हो गई थी।
उसके भाई ने राजस्व पुलिस गलई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजस्व उपनिरीक्षक देशदीपक वर्मा, नायब तहसीलदार मोहन सिंह नयाल, हरेंद्र भारती ने कार्रवाई कर लापता महिला को ऋषिकेश से बरामद कर उसके भाई और पति को सुपुर्द कर दिया है। राजस्व पुलिस ने एक दिन के अंदर लापता महिला को बरामद करने पर लापता महिला के पति ने राहत की सांस ली है।