फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी ने पंखे पर लटक कर की आत्महत्या

Wed, 24 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ की एक नवविवाहिता ने पंखे पर लटकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ, ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन


 बैजनाथ थाना क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी भुवन परिहार की शादी इसी साल फरवरी में रेनू परिहार (23) से हुई थी। रेनू ने सोमवार रात अपने घर में फंदा लगाकर हत्या कर ली। मंगलवार की प्रात: देर तक न जागने पर परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इस कारण परिजनों ने एसडीएम गरुड़ और थानाध्यक्ष बैजनाथ को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम गरुड़ रवींद्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष बलवीर सिंह, डिप्टी एसपी उत्तम सिंह, कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देशदीपक वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर रेगुलर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि विवाहिता पंखे पर लटकी थी। चनौदा निवासी मृतका की बहन बबीता ने घटना की नामजद रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन


इसमें आरोप है कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग कई बार दहेज के लिए रेनू को परेशान करते थे। इसी कारण यह घटना हुई। थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि बबीता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, ननद, जेठ के खिलाफ दहेज हत्या के तहत विभिन्न धाराओं में तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। मृतका का पति आईटीबीपी लुधियाना में कार्यरत है। मामले की जांच सीओ उत्तम सिंह कर रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें