फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकर खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 11 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन तुपेड़ खुल्दौड़ी सड़क में एक पिकप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एसएस नपलच्याल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।

 पिकप नंबर यूके02 3ए-0379 मंगलवार को जिला मुख्यालय से खुल्दौड़ी गांव जा रही थी। तभी मंगलवार अपराह्न करीब 4:30 बजे निर्माधीन तुुपेड़ खुल्दौड़ी सड़क में चढ़ाई चढ़ते समय अचानक सड़क से करीब 50 मीटर खाई में गिर गया।
विज्ञापन


 एसपी नपलच्याल के अनुसार इस घटना में चालक महेश सिंह (29) पुत्र हिम्मत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पिकप मालिक त्रिलोक सिंह पुत्र दीवान सिंह खेतवाल, मान सिंह पुत्र केशर सिंह और राम सिंह पुत्र भीम सिंह घायल हो गए। मृतक और घायल सभी खुल्दौड़ी गांव के रहने वाले हैं।

तीनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एसपी ने बताया कि महेश के घर में दो छोटे बच्चे हैं। उसका शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना की अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने घटना पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने मृतक की आत्मा को श्रद्धासुमन, उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई हैै। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें