पिता की फटकार के बाद थाना क्षेत्र बैजनाथ के फूलवाड़ी गूंठ गांव का नाबालिग छात्र अमित कुमार (16) छह जनवरी की रात से लापता है। वह कक्षा दस में पढ़ता था। उसके पिता दयाल राम ने बताया कि अमित की खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिला।
इसलिए उन्होंने बैजनाथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस भी अमित की तलाश में जुटी है। बैजनाथ के थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा ने बताया कि नाबालिग की तलाश के पर्चे आसपास के थाना, चौकी में भी भेजे गए हैं।