फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने वज्यूला से चुराए तीन वाहनों के टायर

Sat, 09 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डंगोली पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहनों के टायर चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। इन चोरों ने बृहस्पतिवार रात तीन वाहनों के छह टायर चुरा लिए। टायर चोरों का गिरोह सक्रिय होने से वाहन स्वामियों में रोष व्याप्त है। व्यापार संघ ने एसपी से डंगोली, वज्यूला में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


चोरों ने वज्यूला बाजार में बृहस्पतिवार की रात टैक्सी वाहन नंबर यूके 02/1058, यूके 02/0050, यूके 02डी/2016 के दो-दो टायर चुरा लिए। वाहन स्वामियों ने पुलिस चौकी प्रभारी डंगोली को टायर चोरी होने की तहरीर दी है। बताया कि चोरों ने पिछले माह भी कंधार बाजार में खड़े दो वाहनों के टायर चुराए थे।

 चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापार संघ डंगोली, वज्यूला ने एसपी से वज्यूला, कंधार, डंगोली में रात्रिगश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


 व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष नवीन ममगई ने एसपी को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया कि थान क्षेत्र बैजनाथ, डंगोली में वाहनों के टायर चुराने वाला गिरोह पहले से सक्रिय है। उन्होंने पुलिस से टायर चुराने वाले गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें