फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फौजी बन शारीरिक शोषण किया, गिरफ्तार 

Fri, 14 Jul 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
Kotlkhai gangrape case
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र की एक युवती ने ऊधमसिंह नगर जिले के निवासी एक युवक पर एक साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने खुद को फौजी बताया और शादी का भी झांसा दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। शुक्रवार को युवक जैसे ही युवती को लेने यहां यहां पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दो बच्चों का पिता है और सिडकुल रुद्रपुर में काम करता है। पुलिस ने बताया कि युवती का मेडिकल के बाद मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नगर क्षेत्र की एक युवती एक साल पहले फेसबुक के जरिए ऊधमसिंह नगर के एक युवक के संपर्क में आ गई। युवक खुद को फौजी बताकर उसको फौजी ड्रेस पहनी अपनी फोटो भेजने लगा। कुछ समय बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। युवक ने युवती को नौकरी के साथ विवाह का झांसा दिया और बाद में वह शादी करने से मुकर गया। शुक्रवार को ही युवती ने विवेकानंद वार्ड संख्या दो ऊधमसिंह नगर निवासी आकाश बिष्ट के खिलाफ यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती का आरोप है कि युवक पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण भी कर रहा था। आरोपी शुक्रवार को युवती को ले जाने के लिए बस स्टेशन पर पहुंचा ही था कि उसे दबोच लिया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी दो बच्चों का पिता है। वह फौजी नहीं बल्कि सिडकुल रुद्रपुर में काम करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 420, 376, 506.171 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शनिवार को उसे मुख्य दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें