अनर्सा गांव में सरयू में बहे बालक का शव तीसरे दिन शनिवार को बरामद हो गया है। बृृहस्पतिवार की शाम अनर्सा निवासी नंदन सिंह का दस वर्षीय पुत्र प्रियांशु सरयू में नहाने गया था, जहां वह तेज धारा में बह गया।
शनिवार को लगभग डेढ बजे घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर देवलचौरा में प्राथमिक स्कूल के पास बालक का शव बरामद हुआ। शव पानी के कारण फूल गया था और नदी के किनारे पर लगा था।
शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि यह मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है। प्रशासन ने क्षेत्र के राजस्व पुलिस कर्मियों के माध्यम से पंचनामे और पोस्ट मार्टम की कार्रवाई पूरी कराई।