फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटा, आग लगने से महिला की मौत

Sat, 23 May 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
चमड़थल के किमोली गांव में स्टोव फटने से आग लग गई। ्जसमें झुलसने के कारण एक महिला की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। पति का  जिला अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार  किमोली में शुक्रवार की सुबह नंदन सिंह की पत्नी 48 वर्षीया कलावती देवी रसोई के अंदर मिट्टी तेल के स्टोव में खाना पका रही थी। अचानक स्टोव फट गया और आग फैल गई। रसोई में रखे गैस के सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। पत्नी की चीख सुनकर नंदन सिंह वहां पहुंचे।

उन्होंने  जल रही पत्नी पर कंबल, पानी आदि डालकर आग बुझा दी और सिलेंडर की आग को भी काबू कर लिया। तब तक कलावती देवी के शरीर का अधिकतर हिस्सा झुलस चुका था। बचाने के प्रयास में नंदन सिंह भी झुलस गए, दोनों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां कलावती देवी की मृत्यु हो गई। नंदन सिंह का अभी तक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें