बागेश्वर। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बस स्टेशन के पास पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नेपाल निवासी दानिया (32) पुत्र जोरा सिंह कई वर्षों से बागेश्वर के मजियाखेत में रहता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव बस स्टेशन के पास पड़ा मिला। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।