फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा में अराजक तत्वों ने चार वाहनों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अराजक तत्वों ने मंडलसेरा क्षेत्र में चार वाहनों के शीशे तोड़ दिए। क्षेत्र के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर वाहनों को क्षति पहुंचा रहे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार रात अराजक तत्वों ने मंडलसेरा के पीपलचौक में खड़ी चार कारों के शीशे तोड़ दिए।

वाहन स्वामियों को बुधवार सुबह इसका पता चला। वाहनों को क्षति पहुंचाने की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद वाहन स्वामियों ने प्रधान कैलाश गोस्वामी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने कहा कि मंडलसेरा क्षेत्र में तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

लगातार वाहनों को क्षति पहुंचाने से वाहन स्वामी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। वाहन स्वामियों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने एसपी से पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार, डॉ. राजेश चंदौला, किशन विश्वकर्मा, हरीश आर्या, रितेश चंदौला, भूपेश धपोला, दीपक डसीला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें