फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लापता छात्राएं बरामद, अपहरण में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने शहर से तीन दिन पूर्व लापता हुई तीन छात्राओं के अपहरण के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों छात्राओं को बरामद कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।

21 फरवरी की रात बर्थ डे पार्टी में जाने के बहाने घर से निकली 15-16 साल की तीन छात्राएं लापता हो गई थीं। तीनों छात्राओं के परिजनों के काफी ढूंढ खोज के बाद भी पता नहीं चलने पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। लापता छात्राओं की खोज के लिए गठित टीम ने लापता छात्राओं को हल्द्वानी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने छात्राओं के अपहरण के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि अर्जुन सिंह निवासी कठायतबाड़ा व धीरज थापा निवासी चौरासी तीनों छात्राओं का अपहरण कर ले गए थे। छात्राओं का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार युवकों को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआइ मदन लाल, सुरभि राणा, भगत पांगती, कविता भंडारी, हेम मठपाल शामिल थे। पुलिस लापता छात्राओं की काउंसलिंग करा रही है।
विज्ञापन


तीसरे युवक की तलाश में छापे
तीन छात्राओं के अपहरण के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को तो गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने सोमवार को कई स्थानों पर छापे मारे। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी शुभम भी इस घटना में शामिल है। उसके बारे में ठोस सबूत मिले हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस से बचने को लोकेशन बदलते रहे
तीन छात्राओं का अपहरण कर हल्द्वानी लेकर गए तीनों युवक गिरफ्तारी से बचने के लिए बार- बार लोकेशन बदलते रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली, हल्द्वानी, नैनीताल आदि स्थानों पर बसों में छात्राओं के साथ घूमते रहे। युवकों को पता चल चुका था छात्राओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। वह पुलिस से बचने के लिए लोकेशन बदलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें