बागेश्वर। पशु चिकित्सालय के कर्मी ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जोगेंद्र सिंह निवासी घटबगड़ वार्ड पशु चिकित्सालय में काम करता है।
मंगलवार देर शाम उसने अज्ञात कारणों से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।