फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लावां में रह रहे महाराष्ट्र के कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां में चांदी गलाने का काम करने वाले महाराष्ट्र निवासी अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव बुधवार को उसके कमरे में मिला। सूचना पर पहुंचे लखनऊ में रह रहे परिजन शव लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र निवासी सिंधे पाटिल संडीला रोड स्थित एक मकान में किराये पर रह रहा था। वह बड़ी बाजार में दुकान चलाकर चांदी गलाने का काम करता था। बुधवार को सिंधे पाटिल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार को सिंधे काफी देर तक घर से नहीं निकला तो पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा। वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला, उसके मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


इस पर पड़ोसी उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद लखनऊ में चांदी गलाने का काम करने वाले बेटे सुनील समेत अन्य परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

संदिग्ध हालात में कारीगर की मौत
महाराष्ट्र निवासी अधेड़ कस्बे में चांदी गलाने का काम करता था, परिजन शव लेकर महाराष्ट्र रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें