फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
बागेश्वर। किशोरी से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने नया सरयू पुल बागेश्वर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बागेश्वर शहर निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर उसके साथ रहने वाले उसके मुंह बोले भाई पर उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ व गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ धारा- 354(क)/323/504/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नया सरयू पुल बागेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार अल्मोड़ा भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक निशा पांडेय, वीरेंद्र गैड़ा, नरेंद्र गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें