फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल रिटायर टीआरसी प्रबंधक की बरेली में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सड़क हादसे में घायल कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के पूर्व प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उनके निधन पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


बीती 24 मई को मंडलसेरा निवासी जोशी बेरीनाग से बागेश्वर की ओर अपनी स्कूटी से आ रहे थे। इस बीच उनकी स्कूटी कांडा के आगे बिगुल में एक मैक्स से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। अन्य साथियों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वहां भी उनकी हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। रविवार को बरेली में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत पर कुमविनि पर्यटक आवास गृह के कर्मियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें