बागेश्वर। कोतवाल तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने एसबीआई तिराहे के समीप नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर एक जबकि कागज नहीं होने पर तीन वाहनों का सीज किया।
इसके अलावा ओवरलोड व नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहनों का चालान कर कुल 52 सौ रुपये वसूले। टीम में एसआई महेंद्र प्रसाद व त्रिवेण प्रसाद, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, भगत सिंह पांगती शामिल थे। पुलिस ने रविवार की देर रात अभियान चलाकर छह वाहनों को सीज किया है।