कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के एक गांव से लापता किशोरी को बरामद कर लिया गया है। किशोरी को भगाने के मामले में क्षेत्र के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
मालूम हो कि कपकोट के एक गांव से चार दिन पूर्व घास काटने जंगल गई एक किशोरी लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों द्वारा कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया। कपकोट के थानाध्यक्ष यूआर आर्या ने बताया कि किशोरी को भगाने के आरोप में रैंथल निवासी कैलाश कपकोटी को गिरफ्तार किया गया है। कैलाश पर कपकोट थाने में पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई वंदना चौहान कर रही हैं।