फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा क्षेत्र में भाई ने किया बहन से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तीसा क्षेत्र में एक बार फिर से रिश्ते तार-तार हुए हैं। एक भाई ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मामा का बेटा उसके साथ पिछले पांच-छह माह से दुराचार कर रहा था। उसने किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। जब पीड़िता का सब्र का बांध टूटा तो उसने परिजनों को यह बात बताई। परिजन लड़की को लेकर तीसा थाना पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को चंबा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में दुुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें