बागेश्वर। रीमा क्षेत्र में नग और अंगूठी बेचने वाला एक युवक दोफाड़ से लापता हो गया। युवक के भाई ने पुलिस को सूचना देकर उसे तलाश करने की गुहार लगाई है। यूपी के खीरी निवासी हरीश कुमार ने कहा है कि वह और उसका भाई फैगन यहां अंगूठी और नग बेचने का काम करते थे।
12 अक्तूबर की सुबह उसका भाई अचानक लापता हो गया। कई स्थानों पर खोजने के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया है। हरीश ने रीमा पुलिस चौकी में सूचना देकर लापता भाई का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।